मलाइका अरोड़ा का देसी अवतार, व्हाइट साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा, लोगों ने किया ट्रोल
By: Pinki Sun, 10 July 2022 10:46:54
फैशन डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को खूबसूरत व्हाइट साड़ी में स्पॉट किया गया। मलाइका अरोड़ा को मुंबई में हुए दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2022 में शामिल हुई थी। अक्सर वेस्टर्न लुक में नजर आने वाले मलाइका का देसी अवतार देख लोगों की नजरे उन पर टिक गई।
इस अवॉर्ड शो में मलाइका अरोड़ा ने शियर साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था। मलाइका अपने इस लुक में बला की खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने व्हाइट पर्ल इयररिंग्स और हेवी मेकअप के साथ इस लुक को कम्पलीट किया था। बालों को उन्होंने बन में बांधा था और उनके हाथ में सिल्वर पर्स भी था।
मलाइका अरोड़ा के इस लुक को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स उनपर दिल हार गए हैं। यूजर्स का कहना है कि मलाइका अरोड़ा का यह देसी लुक उनपर बहुत अच्छा लग रहा है। वह बहुत सुंदर और प्यारी लग रही हैं। हालाकि, कुछ यूजर्स ऐसे भी है जिनको मलाइका का यह अंदाज पसंद नहीं आया और ट्रोल कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'आंटी बनी हीरोइन...'
दूसरे ने लिखा, 'इसके मुंह से लग रहा है कि इसने दोबारा प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है।'
एक और यूजर ने लिखा - 'मलाइका अरोड़ा सुंदर नहीं है, सिर्फ पतली है। इसलिए लोगों को वह अच्छी लगती हैं।'
सोशल मीडिया पर मलाइका के करोड़ों फैंस हैं जो उनकी एक झलक के लिए तरसते हैं। सिर्फ फैशन ही नहीं मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों वे बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ सिटी ऑफ लव यानी पेरिस में थीं। पेरिस से उनकी खूबसूरत फोटोज ने उनके फैंस का दिल जीत लिया था।
ये भी पढ़े :
# बेबी बंप के साथ मुंबई लौटी आलिया भट्ट, रणबीर को देख लगाई दौड़; वीडियो वायरल
# मलाइका अरोड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस, देख सदमे में आया ये बुजुर्ग; वीडियो वायरल